#सीतापुर:नैमिषारण्य पुलिस की मुस्तैदी से गुमशुदा मोबाइल बरामद, पीड़ित ने जताया आभार.

नैमिषारण्य,सीतापुर(संवाददाता):तीर्थ नगरी नैमिषारण्य पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और केंद्र सरकार के सीईआईआर  पोर्टल की मदद से एक श्रद्धालु का खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसे सकुशल सौंप दिया। खोया हुआ फोन वापस पाकर पीड़ित के चेहरे पर खुशी लौट आई और उसने पुलिस टीम की सराहना की।

हरदोई जनपद के ग्राम देवमनपुर थाना मल्लांवा निवासी रामरूप सिंह पुत्र जगन्नाथ का मोटोरोला 5जी मोबाइल फोन कीमत करीब 11,000 रुपये नैमिषारण्य क्षेत्र में कहीं खो गया था। पीड़ित ने इस संबंध में स्थानीय थाने में सूचना दर्ज कराई थी।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश और क्षेत्राधिकारी मिश्रिख विशाल गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा, साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी उ.नि. प्रशांत सिंह और कांस्टेबल विक्की की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने दूरसंचार विभाग के सीईआईआर पोर्टल का उपयोग कर तकनीकी माध्यम से फोन को खोज निकाला और सोमवार को विधिक प्रक्रिया पूरी कर वास्तविक स्वामी को सुपुर्द कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ